पति: एक साथ दो गोली क्यों खायी? पत्नी: उस पर 'DOLO' लिखा है!
इंसान की बात ही अलग है! रोटी बिलकुल गोल खानी है लेकिन परांठा तिकोना चाहिए!
गुरु एक आकांक्षा है, गुरु एक प्रेरणा है, गुरु ही सब कुछ है! गुरु जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बरसता रहे। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें!
शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार, अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार; माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार, श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार! गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें!
इश्क़ का समंदर ऐसा क्यों होता है? कि जो डूब गया वो आशिक, जो बच गया वो दीवाना और जो तैरता रहा वो पति!
लोग बाप का नाम ख़राब करते हैं, राज कुंद्रा ने बीवी का नाम ख़राब कर दिया!
अब एग्जाम भी मोबाइल पर होने चाहिए! क्योंकि राइटिंग से ज़्यादा तो हमारी टाइपिंग स्पीड है!
हमारे यहाँ की बिमारियों के नाम सुन कर कभी-कभी विदेश से आये डॉक्टर भी बेहोश हो जाते हैं! जैसे पेट में गुड़-गुड़ होना!
बात ना सुनते हुए भी हाँ में सिर हिलाना वो तकनीक है, जिसने इस देश में बहुत सारी शादियों को बचा रखा है!
मौसम विभाग भी हर साल 'बीस लाख हज़ार करोड़' के पैकेज टाइप की बारिश का अनुमान लगाता है! लेकिन बारिश 'पिछत्तीस' रुपये जितनी होती है!



