गुरु जी ने सिखाया था कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं! मगर जब पत्नी ने खाना परोसकर पूछा, "कैसा बना है?" उस समय सत्य परेशान भी हुआ और पराजित भी!
बेरोज़गारी इतनी बढ़ गयी है कि बारिश की चार बूँदें ढंग से गिरती नहीं और यहाँ 400 शायर पैदा हो जाते हैं!
क्या बेचकर खरीदूँ तुझे ऐ फुर्सत; सब कुछ तो गिरवी पड़ा है ज़िम्मेदारी के बाजार में!
अपने से 2-4 साल बड़े लड़के को "अंकल" बोलने वाली लड़कियाँ, अपने से 10 साल बड़े अपने पति को "बेबी" बोलती हैं!
पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली, "भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे!" पति: मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ जोड़कर ही निकला था!
छिपकली पूरी रात कीड़े-मकौड़े खा कर सुबह भगवान की तस्वीरों के पीछे छिप जाती है! यही हाल आज-कल धर्म के ठेकेदारों का है!
टीचर: बादल काले क्यों होते हैं? पप्पू: दिन भर धूप में घूमेंगे तो काले तो हो ही जायेंगे!
बीवी को भले ही लाख रुपये का मोबाइल लाकर दे दो, लेकिन पति के दस हज़ार वाले मोबाइल में पता नहीं क्या ढूंढती रहती हैं!
अगर आप किसी से प्रेम करते हैं और वो आपसे दूर जा रहा है तो उसे जाने दीजिये! 107/- रुपये लीटर पेट्रोल है! कितनी की दूर चला जायेगा?
ईद के दिन आओ करें ये वादा, खुदा की राहो पे ही चलेंगे हम सदा; खुदा की हम पर हो सदा मेहरबानी, उस खुदा के नाम पर ही है ये क़ुर्बानी! ईद अल अदहा मुबारक!



