आज का ज्ञान: दूध से सिर्फ हड्डियाँ मज़बूत होती हैं, जबकि चाय से रिश्ते, दोस्ती और मोहब्बत! और दारु से तो जन्मों के बंधन बंध जाते हैं!
आजकल के रिश्ते झूठ बोलने से नहीं, बल्कि सच बोलने से टूट जाते हैं।
खुद को बिखरने मत देना कभी किसी हाल में, लोग गिरे हुए मकान की ईंटें तक ले जाते हैं!
ਦੋਸਤੋਂ ਜੇ ਸਵੇਰੇ 4-4:30 ਵਜੇ ਦਾਲ ਬਣਾ ਲਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਤੜਕੇ ਵਾਲੀ ਦਾਲ ਕਹਿ ਸਕਦੇ ਹਾਂ?
आज का ज्ञान: ज़ुल्फ़ों की छाँव में रहने का वादा करने वाले, शादी के बाद दाल में एक बाल तक नहीं पचा पाते!
जब भी जल्दबजी में गन्दी शर्ट के ऊपर स्वेटर पहन लो तो... कड़क धूप निकल आती है!
लुटेरों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि अब तो दिन-दहाड़े भी लूट-पाट होनी शुरू हो गयी है! कल मेरी बाइक का सारा पेट्रोल निकाल कर ले गए!
मिडिल क्लास परिवार वालों के घर में चावल भी तीन प्रकार के होते हैं! रोज़ बनने वाले, कभी-कभार त्यौहार पे बनने वाले और मेहमान के आने पर बनने वाले!
बुजुर्ग कहते हैं प्याज़ खाने से लू नहीं लगती! पर उन्हें कौन समझाए कि प्याज़ खाये मुँह से कोई लड़की भी मुँह नहीं लगती!
पुलिस वालों का चरित्र कितना भी ख़राब हो, लोगों के चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस वाले ही बनाते हैं!



