कल का दिन किसने देखा है, आज का दिन भी खोये क्यों; जिन घड़ियों में हँस सकते हैं, उन घड़ियों में फिर रोये क्यों!
कर्म करों तो फल मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है; जितना गहरा अधिक कुँआ हो, उतना मीठा जल मिलता है; जीवन के हर कठिन प्रश्न का जीवन से ही हल मिलता है! सुप्रभात!
आज पेट्रोल पंप पे मैंने जैसे ही बाइक की टंकी फुल करवाई तो पीछे खड़ी आंटी, अंकल से बोली, "लड़का हमारी डिंपी के लिए सही रहेगा ना?"
1 लीटर पेट्रोल के दाम में 2 लीटर दूध मिल रहा है! दूध पीकर साइकिल चलायें, सेहत बनायें!
ये तो अच्छा है कि Miss World का चुनाव EVM से नहीं होता! वरना स्मृति ईरानी जीत जाती!
कहीं कृषि मंत्री अब ये दलील ना दे दें कि जब अंबानी ने सचिन तेंदुलकर के बेटे को MSP रेट पर खरीदा है। तो किसानों की फसल MSP रेट पर क्यों नहीं खरीदेंगे? अंबानी को एक मौका ज़रूर दीजिये।
पति: तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी। पत्नी: क्यों क्या हुआ? पति: आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
मंदिरों में जिन मूर्तियों का तुम ध्यान करते हो उन्हें तुमने ही बनाया है! पर उसका ध्यान कब करोगे, जिसने तुम्हें बनाया है!
आदमी: डॉक्टर साहब मैं चश्मा लगाकर पढ़ तो सकूंगा न? डॉक्टर: हाँ हाँ बिलकुल! आदमी: शुक्र है! वरना अनपढ़ आदमी की भी क्या ज़िंदगी है!
टीचर: क्लास में आवाज़ कौन कर रहा है? पप्पू: पता नहीं टीचर, हम तो अपनी बातों में लगे हुए थे!



