sms

पता नहीं पेट्रोल के दाम भरने पर लोग इतना हाहाकार क्यों मचा रहे हैं!
अगर मुंबई में दाम ज़्यादा लग रहे हैं तो मिज़ोरम जा कर भरवा लीजिये!
जैसे किसान अपना अनाज़ कहीं भी बेच सकते हैं!

sms

अंकल: बेटा क्या करते हो?
लड़का: नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूँ!
अंकल: सोशल वर्कर हो?
लड़का: नहीं अंकल इंस्टाग्राम पर सब लड़कियों के फोटो लाइक करता हूँ!

sms

मोहब्बत की कश्ती में पहला सुराख़ तब होता है!
जब आपकी महबूबा से भी खूबसूरत उसकी सहेली हो!

sms

अपने देश में लड़कों का जीना इतना आसान नहीं है!
शादी में अगर लड़के थोड़ा खुल के नाच क्या लेते हैं,
मोहल्ले की औरतें कहने लग जाती हैं कि अरी बहन ये भी पीने लग गया क्या?

sms

कल उस लड़के को चौराहे पर पिटते देखा था!
जिसका Status था हम वहाँ खड़े होते हैं जहाँ Matter बड़े होते हैं!

sms

सरकार की तरफ से विशेष:
अब आप शादी के शगुन में ₹101/- के बदले एक लीटर पेट्रोल भी दे सकते हैं!
#FuelPrices

sms

कहते हैं कि औरत के बिना घर नहीं चलता!
घर ही क्यों, औरत के बिना तो फेसबुक भी नहीं चलता!

sms

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि...
जिनके साथ फीलिंग मैच होती है उनके साथ उम्र मैच नहीं होती!

sms

जहाँ रखा था सूखने को तुमने दुपट्टा अपना,
वो नीम की डाली आज चॉकलेट जैसी मीठी हो गयी।
इतना ठीक रहेगा या और लंबी फेंकें।

sms

ज़िन्दगी में भले एक गर्लफ्रेंड तक ना हो फिर भी जगजीत सिंह की ग़ज़लें सुनने बैठो तो लगता है जैसे
10-12 छोड़ के चली गयी हों!

End of content

No more pages to load

Next page