बोलती है दोस्ती, चुप रहता है प्यार;
हंसती है दोस्ती, रुलाता है प्यार;
मिलाती है दोस्ती, जुदा करता है प्यार;
फिर क्यों दोस्ती छोड़कर लोग करते हैं प्यार।
संता के दांत में कीड़ा लग गया तो वो डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर बोला, "4 दिन सुबह-शाम चाय के साथ बिस्कुट लो और पांचवे दिन सिर्फ चाय पियो तो कीड़ा जरूर निकल जायेगा। संता ने 4 दिन चाय के साथ बिस्कुट खाये और पांचवे दिन सिर्फ चाय पी। कीड़ा बाहर निकला और बोला,
.
. .
. . .
"आज बिस्कुट नहीं है क्या?"
दोस्त और बीवी को कभी विश्वास दिलाने की जरुरत नहीं होती।
क्योंकि दोस्त कभी शक़ नहीं करेगा;
और बीवी कभी यकीन नहीं करेगी।
सुहागरात पर पति ने पत्नी से कहा, "सब से प्यार से रहना, सभी का सम्मान करना, हमेशा सच बोलना, कभी किसी का दिल मत दुखाना"।
पत्नी उठी और कमरे का दरवाजा खोलते हुए बोली, "सब अंदर आ जाओ, यहाँ सत्संग चल रहा है"।
जिंदगी का हर पल संतुष्टि दे आपको;
दिन का हर लम्हा ख़ुशी दे आपको;
जहाँ गम की हवा छू के भी न गुजरे;
खुदा वो जिंदगी दे आपको।
शादी की सालगिरह मुबारक हो।
दो दिन की जिंदगी है, इसे दो उसूलों से जिओ।
रहो तो फूलों की तरह;
और
बिखरों तो खुशबु की तरह।
आप मेरे घर आज जरूर आना। हम आपको कोल्ड ड्रिंक, मटर मनीर, पिज़्ज़ा, गुलाब जामुन, कॉफ़ी और आइस-क्रीम
.
. .
. . .
से होने वाले नुक्सान के बारे में बतायेंगे।
एक भईया पासपोर्ट बनवाने गया। अधिकारी ने पूछा, "तुम्हारा नाम क्या है?"
भईया: राम खिलावन मिश्रा।
अधिकारी: हमें अपना पैन (PAN) विवरण दो।
भईया: 120/300, बनारसी, हल्का चूना, डबल कत्था, नवरतन किवम, कच्ची पक्की, लांग-इलाइची और तनिक हरी पत्ती।
बंता: आदमी शादी क्यों करता है?
संता: ताकी अगर वो मरने के बाद स्वर्ग जाए तो अच्छा महसूस करे; और अगर नर्क जाए तो घरेलू महसूस करे।
मांगो तो अपने रब से मांगो;
जो दे तो रहमत और न दे तो किस्मत;
लेकिन दुनिया से हरगिज़ मत माँगना;
क्योंकि दे तो एहसान और न दे तो शर्मिंदगी।



