संता: कुछ तो शर्म करो, शर्मा जी की बेटी हर बार टॉप करती है! पप्पू: तो एक काम करते हैं, उसे अपने घर की बहु बना लेते हैं!
"ठहरे हुए पानी में कंकर ना मार साँवरे" इन पँक्तियों में कवि शांत बैठी पत्नी को ना छेड़ने का संदेश दे रहा है!
मैंने टेबल पर रखे पंखे से पूछा तू मेरा फैन है? उसने गर्दन इधर-उधर घुमा कर मना कर दिया!
मैं बोला: तड़प किसे कहते हैं? मम्मी ने उठ कर WIFI बंद कर दिया और बोली: ले महसूस कर!
कुछ लोग बाहर से शरीफ, अंदर से हरामी होते हैं! ऐसे क्या देख रहे हो, तुम्हारी ही बात कर रहा हूँ!
मनोचिकित्सिक की एक टीम जल्द ही भारत रवाना हो रही है, ये पता लगाने के लिए कि यहाँ लोग उदास होने पर DP क्यों हटा देते हैं!
कोरोना की तीसरी लहर लाने के लिए हमारे देश की जनता जी तोड़ मेहनत कर रही है और ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ रही जा वो ज़्यादा से ज़्यादा इकट्ठे ना हो सकें!
एक शोध के अनुसार: न्यूज़ चैनल और बीवी एक जैसे होते हैं! जब तक ये एक बात को 10 बार ना बता दें, इनको सुकून नहीं मिलता!
आज का ज्ञान: पृथ्वी लोक से मृत्यु लोक के बीच पड़ने वाले टोल टैक्स को 'हॉस्पिटल' कहते हैं।
एक मरा हुआ मच्छर हमेशा अपनी जेब में रखें। यह बड़े से बड़े होटल में भी आप के खाने का बिल फ्री करवा सकता है।



