पलट कर जवाब देना बेशक गलत है,
लेकिन सुनते रहो तो लोग बोलने की हदें भूल जाती हैं!
पत्नी: तुम आज फिर शराब पीकर आये हो? टाइम देखो कितना हुआ है?
पति: बारह में पाँच कम!
पत्नी: और पियो शराब, अभी सात बज रहे हैं और तुम्हें बारह में पाँच कम नज़र आ रहा है!
पति: तो बारह में पाँच कम कितना होता है?
मरीज़: डॉक्टर साहब मेरी किडनी क्यों निकाल ली?
डॉक्टर: तुम्हारी किडनी में Stone था इसलिये!
मरीज़: तो Stone निकालना था ना?
डॉक्टर: Stone का हम क्या करेंगे?
यदि चाय ना होती तो शायद देश की एक चौथाई जनसँख्या सिर दर्द से मर जाती!
मैं लिख दूँ तुम्हारी उम्र चाँद सितारों से,
मैं मनाऊँ जन्मदिन तुम्हारा फूल बहारों से;
ऐसी खूबसूरती दुनिया से लेकर आऊँ मैं,
कि सारी महफ़िल सज जायें हसीन नज़ारों से!
जन्मदिन की शुभकामनायें!
नाम और पहचान भले ही छोटी हो मगर ख़ुद की होनी चाहिए!
सुप्रभात!
आज का ज्ञान: अगर लड़की की भेजी हुई फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के तुरंत बाद रोमांटिक मैसेज आने शुरू हो जायें तो... समझ जाना कि तुम्हारा कोई दोस्त ही तुम्हारे ज़ज़्बातों के साथ खेल रहा है!
साइकिल की दूकान पे बोर्ड लगा था! हम बढ़ते पेट्रोल की कीमत से ही नहीं, बढ़ते पेट से भी बचाते हैं!
विदेशों में लोग चिंतिंत हैं कि बचेंगे कि नहीं! यहाँ अपने देश में लोग अगले साल के लिए आचार बना रहे हैं! ये होता है आत्मविश्वास!
टेंशन उतनी ही लेनी चाहिए जितनी में काम हो जाये; इतनी नहीं कि ज़िन्दगी झंडू बाम हो जाये!



