ज़िन्दगी और मौत तो ऊपर वाले के हाथ में होती है! हमारे हाथ में तो सिर्फ मोबाइल है!
सच्ची मोहब्बत तो स्कूल में ही होती है उसके बाद तो सिर्फ हम एक-दूसरे को चूना लगाते हैं! जानू, शोना, बाबू बोल कर!
हम आपकी हर चीज़ से प्यार कर लेंगे, आपकी हर बात पर ऐतबार कर लेंगे; बस एक बार कह दो कि तुम सिर्फ मेरे हो, हम ज़िन्दगी भर आपका इंतज़ार कर लेंगे।
आज का ज्ञान: लड़कियाँ जितना प्यार कुत्ते-बिल्लियों को करती हैं उसका 5 परसेंट भी लड़कों को करना शुरू कर दें तो देश में दारूबाजों की संख्या में भारी गिरावट आ जाए।
लड़कियों की डीपी देखने के बाद जब उन्हें सामने से देखो तो तब पता चलता है कि... भ्रष्टाचार सिर्फ नेता लोग ही नहीं करते!
मंजन करने के बाद दांतों पे ऊँगली रगड़ो, अगर कीचु-कीचु की आवाज़ आये तो समझो दांत साफ़ हो गए हैं!
एक बंदा मेरे सोशल मीडिया पे इतनी दर्द भरी शायरी करता है कि, अब तो मैं भी उसकी गर्लफ्रेंड को मिस करने लगा हूँ!
हर दामाद को यही वहम रहता है कि, ससुराल वाले मुझे बहुत मानते हैं!
एक बार जर्मनी में एक यहूदी कवि गिरफ्तार किये गए! कवि की बेटी ने माँ से पूछा, "पापा को पकड़ कर क्यों ले गए?" माँ बोली, "पापा ने हिटलर के खिलाफ कविता लिखी है!" बच्ची बोली, "वो भी पापा के खिलाफ कविता लिख देते!" माँ ने कहा, "वो लिख पता तो इतना खून-ख़राबा क्यों करता!"
जो दिल के हो करीब उसे रुसवा नहीं करते, यूँ अपनी दोस्ती का तमाशा नहीं करते; खामोश रहोगे तो घुटन और बढ़ेगी, अपनों से कोई बात छुपाया नहीं करते।



