माँ: वाह बेटा, आज तो बड़ी जल्दी उठ कर नहा लिया! कहीं काम से बाहर जा रहे हो? लड़का: नहीं मम्मी, नहा कर वापस सो जाऊँगा! 10 बजे के बाद फिर टंकी का पानी गर्म हो जाता है!
जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है! आने वाले दिनों में "आपके मुँह में घी शक्कर" केवल कहावत में ही रह जायेगा!
पूरे जीवन काल में जनरल श्रेणी वालों की यदि कुछ फ्री मिला है तो वो है वैक्सीन!
23 साल बाद टिड्डियाँ भारत आयी हैं! 100 साल बाद ऐसी महामारी आयी है! 129 साल बाद ऐसा तूफ़ान आया है! डायनासोर पता नहीं क्यों शरमा रहा है? तू भी आ जा भाई अब!
जब पति-पत्नी की बहस हद से बढ़ जाती है, तो रिश्ते बदल जाया करते हैं! तब परेशान पति चिल्लाता है "चुप हो जा मेरी माँ"!
लिख दूँ तुम्हारी उम्र मैं चाँद-सितारों से, जन्मदिन मनाऊं तुम्हारा फूल-बहारों से, हर एक खूबसूरती दुनिया की लाकर दे दूं, महफिलें सजा दूँ हसीं-हसीं नजारों की।
तेरे ख्याल से खुद को छुपा के देखा है, दिल-ओ-नजर को रुला-रुला के देखा है, तू नहीं तो कुछ भी नहीं है तेरी कसम, मैंने कुछ पल तुझे भुला के देखा है।
फेसबुक वाट्सएप्प पर आपकी गर्लफ्रेंड हो सकती है... लेकिन वो सिर्फ आपकी ही हो, ये नहीं हो सकता!
वक़्त सबका बदलता है! वीसीआर किराये पर ला कर, एक रात में 3 फ़िल्में देखने वाले अब बच्चों को टाइम पे सोने के लिए बोल रहे हैं!
लड़कियां भोली नहीं होती, वो सब जानती हैं कि कहाँ भैया बोलना है, कहाँ आप और कहाँ तुम!



