sms

माँ तो सबकी अच्छी होती है फिर ये
सास इतनी खतरनाक कहाँ से आती है!

sms

विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे,
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,
दुआ है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,
शादी की सालगिरह की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

sms

जिस कॉपी पर सब विषयों को सँभालने की ज़िम्मेदारी होती है वो अक्सर कॉपी बन जाती है!
परिवार में ज़िम्मेदार इंसान का भी यही हाल होता है!

sms

मास्क लगाना ज़रूरी है!
सरकार 12वीं से बचा सकती है, 13वीं से नहीं!

sms

इस समय वही राजा है,
जिसकी दुकान के पीछे भी दरवाज़ा है!

sms

अरेंज मैरिज वाली बीवियों की रोटियाँ ज़्यादा फूलती हैं!
और लव मैरिज वाली बीवियों के मुँह ज़्यादा फूलते हैं!

sms

शादी के बाद अगर लड़की खुश नहीं तो बुढ़ापा जल्दी आ जाता है और अगर खुश है तो मोटापा आ जाता है!
इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हफ्ते में दो दिन ज़रूर लड़ें!

sms

अच्छा हुआ प्राइवेट स्कूल बंद हैं!
नहीं तो इन्होने ऐलान कर देना था कि मास्क और सैनिटाइज़र स्कूल से ही खरीदने पड़ेंगे!

sms

पड़ोसन मिठाई देने आयी तो मैने पूछा: किस बात की खुशी है?
पड़ोसन बोली: इस दुनिया में भगवान है। यह बात एक बार फिर साबित हो गयी!
मैने पूछा: कैसे? कुछ समझ में नहीं आया!
वह बोली: हमारे बंटी को उसके शिक्षक ने बहुत ही डांट के कहा था कि अगर ऊपर से भगवान भी आ जाए तो भी तू बोर्ड की परीक्षा में पास नहीं कर सकता!
और देखो मेरा बच्चा बगैर परीक्षा दिये ही पास हो गया!

sms

आज का ज्ञान:
एक सच्चा दोस्त आपके लिए कुछ भी कर सकता है!
बस आपकी इज़्ज़त नहीं कर सकता!

End of content

No more pages to load

Next page