आज का ज्ञान: अगर आप चाहते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपकी कदमों के नीचे रहे तो... गर्लफ्रेंड के ऊपर वाले फ्लैट में रहने लग जाएं।
स्टूडेंट: हम अपडेट हो गए हैं ना अगली क्लास में? टीचर: उसे अपडेट नहीं प्रमोट कहते हैं। स्टूडेंट: अगर क्लास मोबाइल से लगेगी तो अपडेट ही होंगे ना!
लड़की: मुझे लगता है अब हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। लड़का: वह तो ठीक है पर करते कैसे हैं? लड़की: यह लो मेरी शादी का कार्ड, अगले महीने आकर देख लेना और सीख लेना।
आयुर्वेद मां जैसा है और एलोपैथी पत्नी जैसा। मां के आशीर्वाद से कोई 100 साल भी जी सकता है लेकिन पत्नी की उपेक्षा करके वह 1 दिन भी खुश नहीं रह सकता। इसलिए संतुलित विचार बनाए रखें और किसी विवाद में ना पड़ें।
लॉकडाउन में कुछ लोग जानबूझकर देर से रिप्लाई कर रहे हैं ताकि सामने वाले को लगे कि वह काम कर रहे हैं, फ्री नहीं बैठे।
क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया देख देख कर अब मैं इतना शक्की हो चुका हूं कि... . . . . . . . टीवी देखने के बाद रिमोट कंट्रोल से अपनी उंगलियों के निशान भी साफ कर देता हँ।
पापा: सिगरेट, शराब, लड़कियां सब दुश्मन है तुम्हारी। बेटा: और जो दुश्मन से डर जाए वह मर्द ही किस काम का!
मित्र क्या होता है? जब जिंदगी नामक स्क्रीन लो बैटरी का मैसेज दिखाती है और रिश्तेदार नामक चार्जर नहीं मिलता तो उस समय जो पावर बैंक काम आता है उसे मित्र कहते हैं।
सफलता का एक आसान फॉर्मूला है, आप अपना सर्वोत्तम दीजिए और हो सकता है लोगों को वह पसंद आ जाए।
जिस तरह लोग अँधा-धुंध काढ़ा पी रहे हैं, तीसरी लहर कहीं बवासीर की ना आ जाये!



