आये दिन नए रंग का फंगस मिल रहा है,
ताकि सबकी पसंद का रंग मार्किट में हो और किसी को दिक्कत ना हो!
मेरे पापा को लगता है कि केवल मैं ही नालायक औलाद हूँ जो पूरा दिन इंटरनेट में घुसा रहता हूँ!
काश वो तुम सब को भी जानते होते!
डॉक्टर: तुमने फिर कचौरी खायी? मैंने तुम्हें घर का बना खाने को बोला था ना!
महिला: पर कचौरी वाला मेरा पति है डॉक्टर साहब!
शादी क्या होती है ये समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली!
अब उसे यह समझ नहीं आ रहा कि विज्ञान क्या होता है!
फेसबुक का 43000 करोड़ लगा है रिलायंस में;
और आपको लगा फेसबुक बंद हो जायेगा!
वैसे ये तो अच्छा है कि आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच में बस स्टैंड के पीछे बैठे गुप्त रोगों का शर्तिया इलाज करने वाले डॉक्टर नहीं कूद रहे हैं!
वरना संघर्ष त्रिकोणीय हो जाता!
एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी माँ से पूछा, "माँ इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते हैं, हम लोग अपना नाम क्यों नहीं रखते?"
माँ ने कहा, "बेटा! अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद रखा जाता है, जैसे... चिकन टिक्का, चिकन चिल्ली, चिकन तंदूरी, चिकन मलाई, चिकन कढ़ाई!"
जब तुम किसी WhatsApp दोस्त के घर जाओ और उसकी पत्नी तुम्हें देख कर अपने कपडे ठीक करने लगे तब समझ लेना कि आपके सारे मैसेज भाभी जी ने भी पढ़े हैं!
आज का ज्ञान:
अगर कोई आप को देख कर दरवाज़ा बंद कर देता है तो याद रखिये कुण्डी दोनों तरफ होती है!
आप भी बाहर से बंद कर के भाग जाओ!
AC की अपनी जगह है, लेकिन जो बीच-बीच में कूलर पानी की छींटे मुँह पर मारता है!
उसका आनंद अविस्मरणीय है!



