लगातार भाप ले लेकर, कपूर सूंघ कर, डबल मास्क पहन कर मुझे तो डर है कि कहीं नाक ही ख़ुदकुशी ना कर ले!
अगर इस समय आप किसी हॉस्पिटल के अंदर या बाहर दवाइयाँ या ऑक्सीजन नहीं ढूंढ रहे तो
यकीन मानिये भगवान की बहुत कृपा है आप पर!
माँ के बिना ज़िंदगी वीरान होती है,
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है,
ज़िंदगी में मां का होना ज़रूरी है,
माँ की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है।
मदर्स डे की शुभकामनायें!
हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हज़ारों बूंदें चाहिए समंदर बनाने के लिए,
पर 'माँ' अकेली ही काफी है,
बच्चों की ज़िंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।
हैप्पी मदर्स डे!
पत्नी: चुकंदर खाया कीजिये, खून साफ़ होता है! पति: अच्छा अब तुम्हें खून भी हाई क्वालिटी का चाहिए!
दुनिया ऐसे मुकाम पर है, जहाँ ज़िंदा रहना ही सबसे बड़ी कामयाबी है!
आईपीएल था इसलिए जाने दिया, चुनाव होता तो पूरा करवा के छोड़ते!
गौतम बुद्ध ने घर छोड़ा तो भगवान बन गए! मैंने घर छोड़ा तो 2 लट्ठ पड़ गए और चौंक पे मुर्गा भी बन गया! इसलिए घर पर रहें, सुरक्षित रहें!
दूरियाँ तो पहले ही आ चुकी थीं लोगों के दिलों में, एक बीमारी ने आकर इल्ज़ाम अपने सिर ले लिया!
शराब पीकर घूमने वाले एक व्यक्ति को पुलिस पकड़कर ले गयी! 400, 500 लोगों की भीड़ भी उसके पीछे - पीछे थाने चली गयी! इतनी भीड़ देखकर पुलिस ने उसको कोई बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति समझकर तुरन्त छोड़ दिया और माफ़ी भी माँग ली गलती के लिए! उसने बाहर निकलकर सबको सहयोग करने के लिये धन्यवाद दिया! भीड़ बोली, "भाड़ में गया तेरा धन्यवाद... तू तो ये बता कि मिल कहाँ रही है?"



