आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का;
लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबको शुभ हो जन्मदिवस भगवान का!
हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई!
कुछ तो गुनाह किये होंगे हमने भी,
वरना चिल्ड बियर पीने वाले मौसम में गर्म काढ़ा कौन पीता है!
गर्व की बात ये है कि भारत में कोविड मरीज़ों से 500 गुणा अधिक डॉक्टर हैं!
जो हर दो मिनट में WhatsApp और Facebook पर नया इलाज बताते हैं!
समय का भरोसा नहीं, कल तक जिस गर्म पानी में हम नींबू निचोड़कर हाथ धोया करते थे आज सुबह शाम पी रहे हैं!
और शाम को बैठकर जो पिया करते थे, उससे दिन रात हाथ धो रहे हैं!
जिस हिसाब से 2021 ने एक दम से रंग बदला है लगता है किसी ने 2020 वाला कैलेंडर दोबारा लगा दिया है!
सोशल डिस्टेंसिंग उन लोगों से सीखो,
जो काम निकल जाने के बाद दूरियाँ बना लेते हैं!
पत्नियों की पायल में इतना जादू है कि आवाज़ सुनते ही पतियों के मोबाइल साइड हो जाते हैं!
पहले खाली घर खाने को दौड़ता था!
अब भरे हुए घर में लोग सिर्फ खाने के लिए दौड़ते हैं!
आज का ज्ञान:
साबुन कितना भी महंगा क्यों ना हो,
आखिर में बचा हुआ टुकड़ा हाथ धोने के ही काम आता है!
आज का ज्ञान:
गर्मियों में और कुछ आये न आये लेकिन दोपहर में खाना खाने के बाद नींद बहुत शानदार आती है!



