क्या ज़माना आ गया है!
बाप बोलता है, "मैं तेरा दोस्त हूँ!"
दोस्त बोलता है, "मैं तेरा बाप हूँ!"
कौन कहता है कि लड़कियां सिर्फ भाव ही खाती हैं!
खिला कर तो देखो, पिज़्ज़ा, बर्गर और पानी पूरी भी खा जाती हैं!
पिछले 3-4 दिन से मुझे इतने मैसेज आ रहे हैं कि आप घर पे रहोगे तभी देश सुरक्षित रहेगा!
जैसे सारे फ़साद की जड़ मैं ही हूँ!
हमारे समय में बोर्ड की परीक्षा बहुत मुश्किल होती थी,
और अब बोर्ड के लिए परीक्षा लेना मुश्किल हो गया है!
अंकल: बेटा, मैं तुम्हारी उम्र में मोमबत्ती जला कर पढता था!
लड़का: इतना ही शौंक था पढ़ने का अंकल तो दिन में पढ़ लेते!
छात्र: मास्टर जी, इस संसार में सबसे सुखी मनुष्य कौन है?
मास्टर जी: जिसकी अपनी किराना की दूकान है, और उसने अपने एक पुत्र को मेडिकल स्टोर और दूसरे को वाइन शॉप डलवा रखे हैं! वही इंसान इस ब्रह्माण्ड का सबसे सुखी इंसान है!
दूसरी वाली पहले वाली से हमेशा ख़तरनाक होती है!
वायरस की बात कर रहा हूँ!
कुछ लोग दूसरों में तो ऐसे कमियाँ निकालते हैं जैसे,
खुद स्पेशल आर्डर पे तैयार करवाए गए हों!
देश का सौभाग्य देखिये, परीक्षायें रद्द हो सकती हैं लेकिन चुनाव नहीं!
सरकार ने 50 लोगों के साथ बारात की अनुमति दी है! लेकिन बारात में 49 लोगों को ही ले जायें, नहीं तो उधर से दुल्हन को लाने में दिक्कत हो जायेगी!



