टीचर: अब मैं भी देखती हूँ कि तुझे कौन पास करता है? पप्पू: कोरोना और सरकार!
ऑनलाइन क्लास में बच्चों की सबसे तेज आवाज़, 'बाय मैम' के समय आती है!
ऐसा लगता है इस वायरस ने भारत को अपने मामा का घर समझ रखा है! हर साल गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने चला आता है!
चालीस पार की स्त्री में कैल्शियम, आयरन की भले कमी हो लेकिन, एटीट्यूड कूट-कूट कर भरा होता है!
लोग शादीशुदा ज़िन्दगी से इतने परेशान हैं तो शादी की सालगिरह इतने धूम-धाम से क्यों मनाते हैं!?
हालत ये हो गयी है कि अब तो कहीं 'डाउनलोड' भी लिखा हुआ हो तो 'लॉकडाउन' ही नज़र आता है!
मात्र कुछ बीमारों को ऑक्सीजन देने में पूरा सिस्टम बिखर गया! सोचो पूरे संसार को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था कैसी होगी? प्रकृति को धन्यवाद दो, और एक पेड़ अवश्य लगाओ!
पति (पत्नी से): ये क्या तुम एक और सूट ले आयी, अभी परसों तो ही...
पत्नी चिल्लाते हुए: क्या परसों? बोलो, क्या परसों? रुक क्यों गए तुम? बताओ क्या परसों?
पति: कुछ नहीं, मैं तो बस यह कह रहा था कि अभी परसों भी तुम एक ही सूट लायी थी! आज तो दो ले आती पगली!
पति: शुगर बढ़ गयी है! इसलिए डॉक्टर ने फीकी चाय पीने को कहा है!
पत्नी: अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी! लड्डू खा कर चाय पी लेना, फीकी लगेगी!
वायरस बुरी तरह फैल चुका है!
अभिवावकों से गुजारिश है कि मरने से पहले बच्चों की फीस जमा करा दें!
~ प्राइवेट स्कूल



