वो बोली 'धीरे-धीरे से मेरी ज़िन्दगी में आना'! मैं इतना धीरे गया कि तब तक उसके 2 बच्चे हो गए!
शादी में आयी औरतें पहले तो खूब खाती हैं! अगर खाने में कोई नुक्स ना निकले तो जाते-जाते दूल्हा-दुल्हन में ही नुक्स निकाल देती हैं!
आज का ज्ञान: अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो... आँखें बंद करो, गहरी साँस लो और ज़ोर से कहो, "ये सब्जेक्ट बहुत मज़ेदार है, अगले साल फिर पढ़ेंगे!"
दामाद: ससुर जी, आपकी बेटी ने नाक में दम कर रखा है! ससुर: मेरा सोच बेटा, मेरे पास तो उसकी भी माँ है!
ज़रूरी नहीं अमीर इंसान की हर इच्छा पूरी हो! जब जेब में केवल 2000 का नोट हो , तब भी दुकानदार एक कचौरी देने से मना कर देता है!
खर्राटा एक ऐसा संगीत है जिसे बजाने वाला खुद नहीं सुन पाता! पर दूसरों की बैंड बजा देता है!
चेहरे पे हंसी और दिल में गम है! कभी-कभी तो लगता है कि ये 2 जीबी डाटा भी कम है!
कभी-कभी कुछ लोगों का साथ छोड़ना पड़ता है, घमंड के लिए नहीं बल्कि अपनी सेल्फ-रेस्पेक्ट के लिए!
संघर्ष पिता से सीखिए और संस्कार माँ से! बाकी कपडे और बर्तन धोना तो पत्नी सिखा ही देगी!
वह मेरा खत पढ़ कर रोने लगी और नज़दीक आकर बोली, "लिखाई सुधार ले कमीने, कुछ समझ नहीं आया!"



