वसंत ऋतु की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल; रंग बरसे नीले हरे लाल; मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
रंग के त्यौहार में सभी रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार, यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार। आप सब को होली की हार्दिक बधाई!
एक मास्क से उनका क्या होगा, जिनके कई चेहरे हैं!
फिर मेरे हिस्से आएगा समझौता कोई; आज फिर कोई कह रहा था, समझदार हों तुम!
जब मेरे दोस्त मुझसे पूछते हैं, "यार अब की होली पर क्या प्लान है?" तो यकीन मानिए, उनका रंग, गुलाल, पिचकारी से कोई मतलब नहीं होता!
वैक्सीन लगाकर भाई साहब घर आये और बोले कि 'नर्स ने कितना सही इन्जेक्शन लगाया है कि बिलकुल दर्द नहीं हो रहा!' अंदर से आवाज आई, 'दूसरी औरतों की सुइयां तक नहीं चुभती पर, मेरी बातें भी चुभ जाती हैं।'
सिर्फ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ही अपने बेटे को बचपन में सही शिक्षा देते थे, "बेटा Abhi पढाई कर लो, फिर बाद में जीवन भर Aish के साथ रहना!"
वैधानिक चेतावनी: अपनी पत्नी के साथ पुन: प्यार से पेश आयें, होटल और रेस्टोरेंट कभी भी बंद हो सकते हैं!
वैक्सीन आने के बाद भी अगर लॉकडाउन लगाना पड़ता है तो फिर समझ जाओ कि या तो वैक्सीन नकली है या फिर कोरोना, या दोनों नकली!
कोरोना तो धर्मपत्नी जैसा है। शुरु में लग रहा था इसे कंट्रोल कर लेंगे, फिर पता चला इसके साथ तो एडजस्ट ही करना पड़ेगा।



