अगर औरतें सच में मर्दों की बराबरी करना चाहती हैं तो एक ही सूट को दस-दस शादियों में पहन दिखायें!
मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि ये कोरोना कीटाणु, हर साल मार्च में बोर्ड का एग्जाम देने आता है, होली खेलने आता है, इनकम टैक्स जमा करने आता है या Year end का टारगेट पूरा करने आता है?
सारे बैंक डूब जायेंगे सिर्फ 'पावर बैंक' बचेगा! मोबाइल चार्ज करने के लिए!
मर्द कभी नहीं बदलते... वो शादी से पहले भी शादी करना चाहते हैं और शादी के बाद भी!
रात को बस 10 मिनट और फोन चला लूँ और सुबह 10 मिनट और सो लूँ, बस इसी में ज़िन्दगी उलझी पड़ी है!
हमारा देश एक मात्र ऐसा देश है जहाँ हर इंसान को लगता है कि उसकी ही ज़िन्दगी झंड है! बाकी सब लोग तो रसमलाई खा रहे हैं!
चलो मानते हैं कि पेट्रोल-डीजल दूसरे देशों पर निर्भर हैं! सरसों का तेल तो आत्मनिर्भर है, उसी को सस्ता कर दो!
क्या कोई बता सकता है कि शोले के ठाकुर साहब कहाँ वैक्सीन लगवायेंगे!
शादीशुदा आदमी जब तक महँगाई और तनख्वाह के बीच थोड़ा ताल मेल बिठा पाता है, तभी ये लैक्मे वाले नयी क्रीम लॉंच कर देते हैं!
रिश्तेदार: जीवन में ख़ूब तरक्की करो बेटा। बच्चा: आप सहन कर पाओगे?



