कितना समझदार वायरस है, जब सरकार चाहती है तभी एक्टिव होता है!
ममता दीदी का पैर दो दिन मे ठीक हो गया! इसीलिए तो देश के हर क्षेत्र में बंगाली डॉक्टर मशहूर हैं!
आज एक पुरानी गर्लफ्रेंड रास्ते में दिखी, बिना बोले निकल गयी और फिर पलट कर देखा! कसम से ऐसी फीलिंग आयी कि जैसे पुरानी सिम में अभी भी थोड़ा सा बैलेंस बाकी है!
पहले कोई मेहमान आता था तो हम कहते थे "डरिये मत कुत्ते को टीके लगे हैं!" अब कहेंगे "डरिये मत हमें टीके लग गए हैं!"
जब कोई अपनी कीमत ना समझे तो समझ लीजिये कि कबाड़ी को कभी हीरे की परख नहीं होती, मस्त रहिये स्वस्थ रहिये!
आज कल सासुओं द्वारा बहु की चुगली में यह वाक्य टॉप ट्रेंड कर रहा है, "सारा दिन मोबाइल में ही घुसी रहती है!"
लोग कहते हैं जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए! मेरे पास 8-10 चादर हैं, अब मैं बाकी के पैर कहाँ से ले कर आऊँ!
विरासत में गद्दी तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं!
आज का ज्ञान: जो बच्चे क्लास में बिस्कुट को बिना आवाज किए मुंह में पिघला कर खा जाते हैं, वही बच्चे बड़े अफसर बनकर करोड़ों का घोटाला करते हैं!
एक आदमी वैक्सीनेशन करा कर घर आया तो कुछ ही मिनटों में उसकी नाक, कान और मुंह सूझ गए! पूछने पर उसने बताया कि नहीं, यह कोई साइड इफेक्ट नहीं है... मैंने सिर्फ पत्नी को यह बताया था कि वैक्सीन देने वाली नर्स सुन्दर थी।



