रिश्तों की दुनिया में फूफा जी और जीजा जी का अविष्कार बारात में तबाही मचाने के लिए हुआ है!
शादी के लिए इश्तिहार: `वैक्सीन लगवा चुके लड़के के लिये वैक्सीन लगी लड़की चाहिये।` मैरिज ब्यूरो का जवाब: अभी तो 55 से ऊपर की ही मिलेगी!
दिल की तन्हाई को आवाज़ बना लेते हैं, दर्द जब हद से गुज़रता है तो क्वार्टर लगा लेते हैं!
दबदबा, हुकूमत, नशा और दौलत; ये सब किरायेदार हैं, घर बदलते रहते हैं!
भारत में इस्तेमाल होने वाले सबसे ज़्यादा प्रेरणादायक शब्द: "बस? फट गयी क्या?"
लड़की: तुमने तो कहा था मेरा करोड़ों का कारोबार है! लड़का: करोड़ों का नहीं पकौड़ों का कहा था!
अब गर्मी आ गयी है तो अब अक्षय कुमार, सलमान खान एक 25 ₹ की कोल्ड ड्रिंक के लिए पहाड़ पर से कूदेंगे... . . . . . हम तो दुकान से ले लेंगे! कौन रिस्क ले!
आज तक एक बात समझ नहीं आयी कि एक कपडे का कच्चा रंग दूसरे कपडे पर लग कर पक्का कैसे हो जाता है?
पत्नी: सुनो, पूरी दुनिया का वजन कितना होगा? पति: तकरीबन 80 किलो? पत्नी: वो कैसे? पति: तुम ही तो मेरी दुनिया हो!
पल पल रंग बदलती है दुनिया, फिर भी लोग पूछते हैं "होली कब है!"



