हर मोटा इंसान यही सोचता है कि ऐसा क्या खाऊं कि पतला हो जाऊं! लेकिन सोचता वो खाने का ही है!
मैं दिल का बहुत साफ़ हूँ बस ज़ुबान की कोई गारंटी नहीं है!
लड़कियाँ बोलती हैं कि जानू नया फोन ला कर दो ना! अब उन्हें कौन समझाये कि जानू तो आजकल पेट्रोल भी 50 का डलवा रहा है!
अभी मास्क पहनने और हाथ धोने की आदत मत छोड़ें नहीं तो फिर से घर में झाड़ू लगाने और बर्तन धोने के दिन वापस आ जायेंगे!
पेट्रोल और डीजल आपस में लड़ते रह गए और बाज़ी मार गया सरसों का तेल! सरसों का तेल 150 रु प्रति लीटर!
दिवाली में अलमारी खोलो तो सारे कपडे पुराने नज़र आते हैं और होली पे खोलो तो नए!
आज का ज्ञान: इस संपूर्ण आकशगंगा में सबसे तीव्र रूप से गतिमान और परिवर्तनशील कुछ है तो वो है... . . . . . . . स्त्री का मूड!
मुझे आज तक बात समझ नहीं आयी कि माँ तो सबकी अच्छी होती है फिर ये खतरनाक सास कहाँ से आती है!
पढाई पूरे करके नौकरी में थोड़ा क्या उलझे, ज़िन्दगी भैया से सीधा अंकल पर पहुँच गयी!
अगर तुम्हारी माँ ने अपने रिश्तेदारों के सामने कभी तुम्हारी बेइज़्ज़ती नहीं की तो यकीन मानो... . . . . . तुम्हें गोद लिया गया है!



