
पहले के समय में रूप बदलने के लिए माया का प्रयोग किया जाता था! अब भी माया (धन) का प्रयोग होता है! मेकअप के लिए!

इतनी महंगाई हो गयी है! गोलगप्पे भी 20 रुपये के 5 हो गए हैं! समझ नहीं आ रहा पानी भर के दे रहे हैं या पेट्रोल!

अगर आई को माँ कहते हैं तो क्या आइब्रो को मामा कह सकते हैं?

सब कहते हैं कि महिलाओं का सम्मान करें! मतलब पुरुष क्या बेइज़्ज़ती करवाने के लिए पैदा हुए हैं!

सब पढ़ाया गया ज़िन्दगी की पाठशाला में - त्रिकोण, चतुष्कोण, समकोण लेकिन जीवन में जो हमेशा उपयोगी है! वो कभी नहीं पढ़ाया गया और वो है दृष्टिकोण!

पेट खाली हो तो खुद को पता चलता है!
दिमाग खाली हो तो दूसरों को पता चलता है!

बीवियाँ कितना भी 'बादाम' खा लें!
'पिस्ता' पति ही है!

आज एशिया की सबसे ताकतवर 25 महिलाओं की सूची देखी।
बिल्कुल बकवास है... उसमें मेरी बीवी का नाम तो है ही नहीं!

एक सवाल था कि अगर दाल अगर सुबह 5 बजे बनाई हो तो...
उसे तड़के वाली दाल कह सकते हैं क्या?

बीवी से परेशान एक कानपुरिया सुसाइड करने के लिए जहर लेने गया, 50 का नोट निकाला और बोला 35 का जहर दो और 15 का रजनीगन्धा!
शौक बड़ी चीज़ है!