महँगा सस्ता सब मन की सोच है, वहम है!
वरना 300 की टी शर्ट, 1200 वाली से ज़्यादा पहनी जाती है!
कुंवारे भाईयों को मेरी सलाह है कि
शादी करनी है तो अभी कर लो, कोई भी धोखा नहीं होगा! सारे ब्यूटी पार्लर बंद हैं!
बाहर से लायी हुई सभी चीज़ें धोना ज़रूरी है!
ये सुनकर मैंने 2 किलो चीनी धो डाली!
बाद में मम्मी ने मुझे बहुत धोया!
मुझे एक बार उस आदमी से आमने-सामने मिलना है, जिसने ये मैसेज शुरू किया था कि...
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वायरस मर जायेगा!
लौंग, अजवाइन, कपूर, नींबू की बूंदें, पुदीना, सौंठ, सब कुछ नाक में डाल लिया है!
अब बस तड़का लगाना बाकी है!
सोचा था 2021 में 1 का मतलब इंजेक्शन है,
यहाँ तो 1 का मतलब ऑक्सीजन सिलिंडर निकला!
पुलिस बाहर घूम रहे लोगों को पीट रही है कृपया ऐसा वीडियो ना भेजें!
यह देखकर कुछ बीवियाँ ज़बरदस्ती अपने पति को सब्ज़ी लेने भेज रही हैं!
दुनिया में पढ़े-लिखे लोगों ने ही पर्यावरण की बैंड बजा रखी है!
वरना अनपढ़ तो आज भी नीम का दातुन और पूजन दोनों करते हैं!
जो लोग ऑक्सीजन लेकर ठीक हुए हैं उनसे निवेदन है कि कुदरत का शुक्रिया अदा करें,
एक पेड़ अवश्य लगायें!
जला दी लंका रावण की मैया सीता को लाये तुम,
पड़ी जब मुश्किल, लक्ष्मण को भी बचाए तुम,
आओ अब आ भी जाओ पवन पुत्र हम तुम्हे बुलाते हैं,
इस संकट की घडी में संकटमोचन बन हमें भी बचाओ तुम!
हनुमान जयंती की शुभकामनायें!



